बाराचवर(यशवन्त सिंह): हर साल की भांति इस साल भी विद्मुत उपकेन्द्र बाराचवर के बगल मे गजहवा बाबा के मन्दिर परिसर मे जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार के दिन हुआ।इस कुश्ती प्रतियोगिता मे गोरखपुर वाराणसी बलिया जौनपुर गाजीपुर के करमपुर तथा क्षेत्रिय महिला तथा पुरूष पहलवानो ने जलवा बिखेरा।
कुश्ती प्रतियोगिता मे कुल पच्चास जोडी महिला तथा पुरूष पहलवानो ने भाग लिया।महिला वर्ग मे ज्योति वाराणसी तथा रोशनी गोरखपुर के बीच मे हुआ।इनके बीच कुश्ती चार मिनट का हुआ।वाराणसी पहलवान ज्योति ने महिला पहलवान गोरखपुर को दो मिनट मे ही धुल चटा दी।
पुरूष वर्ग मे राहुल पहलवान पूर्व केशरी बलिया तथा उदयवीर पहलवान पूर्व केशरी गाजीपुर के बीच मे अन्तिम कुश्ती दस मिनट का हुआ।दोनो पहलवानो ने अपना दमखम खूब दिखा लेकिन दोनो पहलवानो की कुश्ती बराबर पर हुई।
इस दौरान ब्लाकप्रमुखप्रतिनिधि कौशल सिंह अमरनाथ यादव त्यदेव सिंह लोहा सिंह रविन्द्रप्रताप यादव यशवन्त सिंह राजकुमार सिंह झाबर अभय चौबे रामनिवास यादव राजेश सिंह ग्रामप्रधान पप्पू शर्मा शिवाजीत यादव अशोक यादव राजनारायण सिंह रामाकान्त सिंह रामजी सिंह शैलेन्द्र सिंह विभूति पहलवान सरजू सिंह जनार्दन पाण्डेय दिलीप सिंह रमाशंकर यादव राजेश चौहान निपुन सिंह पारस यादव हरिनारायण यादव मंगला यादव विपुल सिंह श्री पाण्डेय पहलवान अशोक यादव आदि क्षेत्रिय जनमानस मौजूद रहे।रेफरी की भूमिका बब्लू सिंह नगरा मन्दा ने निभाया तथा कमेन्ट्री द्धारिका लेखपाल ने निभाई।अंत मे कुश्ती के आयोजक टुनटुन बाबा ने कुश्ती प्रतियोगिता मे आये हुए पहलवानो तथा क्षेत्रीय जनमानस के प्रति आभार प्रकट किया।