
–ताजपुर(डेहमा)का लाल स्वर्णिम राज सिंह सक्षम मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट कालेज सैफई मे लगायेगा अब छक्का.
गाजीपुर–जनपद के बाराचवर विकास खण्ड अन्तर्गत ताजपुर(डेहमा)ग्राम पंचायत निवासी भासपा के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह के पुत्र स्वर्णिम राज सक्षम सिंह का क्रिकेट खेलने के लिए(बैटसमैन)के रूप मे मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट कालेज सैफई मे हुआ है।
बालक अपने ननिहाल मे रहकर सिसवार खुर्द रसड़ा जनपद बलिया स्थित आर्दश अंबेडकर प्राथमिक विद्मालय मे पांचवी मे पढ़ रहा था।एवं क्रिकेट खेल के कोचिंग के लिए पिछले वर्ष 16जुलाई 2022से बी एच यू ब्रोचा ग्राउंड स्थित द्रिष्टि क्रिकेट एकेडमी के अनुभवी कोच श्री विकास सोनकर के देखरेख मे क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहा था।पहले ही प्रयास मे स्वर्णिम राज सिंह सक्षम का चयन क्रिकेट खेल मे(बैटसमैन)मेजर ध्यानन्द स्पोर्ट कालेज सैफई मे होने पर परिजनो तथा शुभचिंतकों मे खुशी की लहर दौड़ गयी।
लोग स्वर्णिम राज सक्षम को इस सफलता के लिए बधाईया दे रहे है।बधाईयां देने वालो मे जहूराबाद विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविन्द राजभर,भासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवकता अरूण राजभर,ताजपुर निवासी सुनील गुप्ता,फिरोज अंसारी,आलोक वर्मा,रविन्द्र राजभर,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरल राजभर,अफजाल,कैसर मकसूद आलम,डा०शाहिद अफरोज,पूर्व प्रधान महमूद अंसारी,ग्रामप्रधान वेद यादव,राणा सग्राम क्रिकेट क्लब के संस्थापक डा०हरिमोहन गिरि,सरफराज अहमद,मेहदी,जफरूलाह अंसारी,आर्दश क्रिकेट क्लब के रिजवान अंसारी,क्षेत्रपंचायत मनोज गुप्ता,गोपाल गुप्ता,पूर्व प्रधान निसार अंसारी,भाजपा नेता विपिन बिहारी सिंह टुनटुन,देवेन्द्र सिंह देवा,शिवजी वर्मा,ग्रामप्रधान डेहमा अवधेश राम,ग्रामप्रधान गोशलपुर प्रतिनिधि मदुसुदन विंद,पूर्व प्रधान राजू सिंह,ग्रामप्रधान पतार मून्ना राम,पूर्व प्रधान सूखराम सिंह,सदस्य जिलापंचायत रामसागर यादव,सुरेश राजभर,ग्रामप्रधान प्रतिनिधि भरौली आला पृथ्वीराज सिंह,पूर्व प्रधान अनन्त सिंह,ग्रामप्रधान भाटसराय मन्नू यादव ने उभरते युवा क्रिकेटर बालक स्वर्णिम राज सक्षम के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।